Netflix Top 10 Movies India: सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 फ़िल्मों की पूरी लिस्ट देखें। जानें कि कौन सी फ़िल्म नंबर 1 पर है और कौन सी फ़िल्में ट्रेंड कर रही हैं।इनमें हॉलीवुड, बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फ़िल्में शामिल हैं।
1. इक्का
2 घंटे 19 मिनट की 'इक्का' एक लीगल थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सस्पेंस और मिस्ट्री सनी देओल की फ़िल्म 10 जुलाई, 2026 को नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना और दीया मिर्ज़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है।
यह कहानी मुंबई के एक मशहूर और ईमानदार वकील के बारे में है जो कभी कोई केस नहीं हारते—इसी वजह से उन्हें 'किक्का' उपनाम मिला है।
2. जर्नी 2
'जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड' एक एडवेंचर/एक्शन फ़िल्म है, जिसकी अवधि 1 घंटा 33 मिनट है। इसमें ड्वेन जॉनसन, जोश हचरसन और वैनेसा हजेंस ने काम किया है। यह शॉन एंडरसन की रोमांचक कहानी पर आधारित है, जिसमें वह अपने लापता दादाजी को ढूंढकर वापस लाता है
और एक रहस्यमयी द्वीप से बचकर निकलता है। इस फिल्म का निर्देशन ब्रैड पेटन ने किया है। यह फिल्म 10 फरवरी 2012 को रिलीज हुई थी।
3. पति पत्नी और वो दो
ड्रामा/कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसके मुख्य कलाकारों में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 57 मिनट है।
यह कॉमेडी फ़िल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसके बाद 10 जुलाई, 2026 को नेटफ़्लिक्स पर आई।
4. पेड्डी
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 2026 की एक्शन-स्पोर्ट्स फ़िल्म ‘पेद्दी’ जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर और शिवा राजकुमार ने काम किया है 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म की अवधि 3 घंटे 7 मिनट है।
फ़िल्म 'पेड्डी' की कहानी आंध्र प्रदेश के एक पिछड़े गाँव के आस-पास घूमती है—एक ऐसा गाँव जो सरकारी रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं है—और यह वहाँ के दिहाड़ी मज़दूरों के अपनी पहचान बनाने के संघर्ष को दिखाती है। इस स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा में राम चरण मुख्य भूमिका निभाते हैं; वे खेल, खासकर क्रिकेट और कुश्ती के ज़रिए अपने गाँव और समुदाय का मान बढ़ाने के लिए सिस्टम और भेदभाव से लड़ते हैं।
5. ब्लास्ट
'ब्लास्ट' नाम की तमिल फ़िल्म 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी; अब यह नेटफ़्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फ़िल्म को सुभाष के. राज ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
₹18 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹70 करोड़ की कमाई की। इसकी अवधि 2 घंटे 24 मिनट है।
हो सकता है कि आपको शुरुआती आधा घंटा थोड़ा उबाऊ लगे, लेकिन उसके बाद कहानी इतनी दिलचस्प हो जाती है कि आप सोच भी नहीं सकते।
6. भूत बंगला
हॉरर-कमेडी फ़िल्म 'भूत बंगला' के मुख्य निर्देशक प्रियदर्शन हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और परेश रावल हैं। यह फ़िल्म 2 घंटे 53 मिनट की है।
इस फ़िल्म के मुख्य किरदार अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू हैं।
ये कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव की है जहां एक राक्षस है वो शादी के दिन दुल्हनों को गायब कर देता है वही पुश्तैनी महल पर पाहुच गए।
7. एनोला होम्स 3 (Enola Holmes 3)
1 घंटे 45 मिनट की मिस्ट्री/क्राइम मूवी जिसमें मिली बॉबी ब्राउन मुख्य भूमिका में है उनको ने इस एनोला होम्स रूप में काम किया है,1 जुलाई 2026।इस फिल्म के निर्देशक फिलिप बारेंटिनी (Philip Barantini) हैं। आप इसे अभी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे अभी नेटफ्लिक्स पर देखें।
'एनोला होम्स 3' की कहानी एनोला की पहचान के संकट, लॉर्ड टक्सबरी के साथ उसकी शादी और शर्लक होम्स के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर ही आधारित यह पूरी फिल्म है
8. राजा शिवाजी
‘राजा शिवाजी’ इस एडवेंचर फ़िल्म, की अवधि 3 घंटे 6 मिनट है। इसे 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। बाद में, यह फ़िल्म 26 जून, 2026 को नेटफ़्लिक्स पर आई। रितेश देशमुख ने इस फ़िल्म को लिखा हैं वे ऐतिहासिक फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’ के निर्देशक हैं और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं।
यह फ़िल्म मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसमें उनकी माँ जीजाबाई से मिले मार्गदर्शन से लेकर अन्य ऐतिहासिक घटनाओं तक को दिखाया गया है।
9. धुरंधर द रिवेंज
'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और 4 जून, 2026 को OTT प्लेटफ़ॉर्म पर भी आई। इस फ़िल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं
और इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी (उर्फ़ हमज़ा अली मज़ारी) की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अंदर से काम करते हुए देश-विरोधी ताकतों का सामना करते हैं; फ़िल्म में एक्शन सीन और उनके अतीत पर फ़ोकस किया गया है।
10. स्निपर (Sniper: Ultimate Kill)
स्नाइपर: अल्टीमेट किल यह फ़िल्म 2017 में रिलीज़ हुई थी। यह एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसकी अवधि 1 घंटा 34 मिनट है।
फ़िल्म 'स्नाइपर' का निर्देशन लुइस लोसा ने किया है और इसमें टॉम बेरेंजर और बिली ज़ेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।'अमेरिकन स्नाइपर' अमेरिका की एक मशहूर वॉर फ़िल्म है, जो U.S. नेवी के सबसे खतरनाक स्नाइपर क्रिस काइल की सच्ची कहानी पर आधारित है।
यह फ़िल्म इराक युद्ध के दौरान उनके मिशन, उनकी बेहतरीन निशानेबाज़ी और देश की सेवा में उनके द्वारा लिए गए मुश्किल फ़ैसलों को दिखाती है।










.jpeg)